{"_id":"5afb12c64f1c1bdf408b59c8","slug":"111526403782-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज के तीन मंदिरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोरंज के तीन मंदिरों में चोरी
Updated Tue, 15 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू/भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ती लगमन्वी पंचायत के तीन मंदिरों से शतिरों ने गल्लों सहित हजारों रुपये नकदी को उड़ा लिया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। गांव की झौंड़ी माता के मंदिर और साथ लगते शिव मंदिर से चोरों ने मंदिर में रखे गल्लों को चुरा लिया है। गल्लों में चढ़ावे की हजारों रुपये की नकदी थी। मंदिर कमेटी ने 20 दिनों से मंदिर के गल्लों को नहीं खोला था। वहीं शातिरों ने साथ में हनुमान मंदिर के गल्ले के ताले को तोड़ कर उसमें से भी हजारों रुपये की नकदी उड़ा ली है।
यह मंदिर भोरंज उपमंडल में काफी प्रसिद्ध हैं। इनमें दस गांवों के लोग हर रोज माथा टेकने के लिए आते हैं। मंदिर कमेटी सदस्य रमेश चंद, सुरेंद्र कुमार, रामदास, पुरषोत्तम शर्मा, सुरेश कुमार का कहना है कि पिछले बीस दिनों से गल्लों में हजारों रुपयों की नकदी जमा थी। झौंड़ी माता के मंदिर के चारों तरफ कमेटी द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने के बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। कैमरों की फुटेज में एक चोर रात्रि के दो से ढाई बजे तक चोरी करता हुआ नजर आया है। मंदिर के बाहर भी पहरा देते कुछ लोग हो सकते हें। मंदिर गांव के बीचों बीच होने के बावजूद चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। इससे पहले भी इस मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। कमेटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से कैमरों की फुटेज के आधार पर छानबीन करके चोरों को पकड़ने की मांग की है। उधर भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने चोरी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्जकर छानबीन जारी है।