{"_id":"5c34dcb1bdec225715598ebf","slug":"101546968241-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर खाकर छत से गिरी वृद्ध महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चक्कर खाकर छत से गिरी वृद्ध महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के साथ लगती जलाड़ी पंचायत के हरमंदिर मंडयाला गांव में मंगलवार शाम को छत से गिरकर एक वृद्ध महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे परिजनों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय चंपा देवी पत्नी छोटू राम अपने घर की छत पर किसी काम से गई थीं। जहां अचानक चक्कर आ जाने से वह अनियंत्रित होकर नीचे रखे पत्थरों पर जा गिरी। शोर सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे।
परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।