{"_id":"5a26a8394f1c1bd0408bae63","slug":"101512482873-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बस क्षतिग्रस्त, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी की बस क्षतिग्रस्त, दो घायल
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.........
बोलोटू में डंगे पर झूल गई
सरकारी बस, दो को चोटें
सुजानपुर से लुधियाना जा रही थी, घायल सुजानपुर अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)।
सुजानपुर से लुधियाना जा रही एचआरटीसी की बस सुजानपुर से सात किलोमीटर दूर बोलोटू गांव में अनियंत्रित होकर डंगे पर लटक गई। अचानक हुए हादसे से चालक समेत दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे पेश आया। बस का चार फीट अगला हिस्सा डंगे से बाहर हवा में लटक गया।
गनीमत रही कि बस लुढ़की नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 17 सवारियां मौजूद थीं। बस चालक की पहचान कुठेड़ा निवासी जसवंत सिंह, जबकि घायल महिला यात्री की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही हमीरपुर, सुजानपुर और नादौन से तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। चालक और एक महिला यात्री के अलावा शेष सवारियों के सुरक्षित होने पर सभी एंबुलेंस लौट गईं।
पुलिस थाना सुजानपुर से एसएचओ की अगुवाई में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने कहा कि सुजानपुर से लुधियाना जा रही बस बोलोटू के पास अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बस चालक और एक महिला यात्री को हल्की चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मौका वारदात पर मोड़ था और बस चालक ने बस को सड़क से बाहर निकाल दिया था। हालांकि बस पलटी नहीं थी जिसके चलते सवारियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
000