फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime rate increase in 2020

वर्ष 2020 में जिले में बढ़ीं कत्ल की वारदातें, दुष्कर्म के मामले घटे

Tue, 29 Dec 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ष 2020 खत्म होने को है। इस वर्ष यहां कोरोना संकट की त्रासदी से मानव क्षति हुई वहीं, जिले में क्राइम रेट में भी वृद्धि दर्ज हुई है। वर्ष 2019 में जिलाभर में कुल 938 विभिन्न मामले दर्ज थे, वहीं यह संख्या वर्ष 2020 में 1094 हो गई है। 2020 में जिले में पांच हत्याएं भी हुई हैं। जबकि, बीते वर्ष हत्याओं की संख्या दो थी। हालांकि, दुष्कर्म के मामलों में कमी आई है। वर्ष 2019 में जिले में दुष्कर्म के 18 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या छह है। सड़क दुर्घटनाएं वर्ष 2019 में 116 थी, वहीं वर्ष 2020 में 112 रह गई हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस के यातायात नियमों में सख्ती की बदौलत इनमें हल्की कमी आई है। जबकि, अधिकतर वाहन चालक अब हेलमेट और सीट बेल्ट पहले हुए दिखते हैं। इसके अलावा कोविड नियमों की अवहेलना पर जिले में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत 94 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2019 में चोरी के 37 मामलों की अपेक्षा इस वर्ष 22 मामले ही दर्ज हुए। इनमें घरों के ताले तोड़ने से लेकर बाइक, स्कूटर व अन्य चोरियां शामिल हैं।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम के कारण इस बार एनडीपीएस के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष 56 मामले एनडीपीएस में दर्ज किए गए हैं। जबकि, पिछले वर्ष यह संख्या 52 थी। जिला पुलिस ने इस वर्ष सबसे बड़ी हेरोइन की खेप भी दो युवकों से बरामद की है। हत्या के प्रयास के मामलों में इस वर्ष कमी आई है। वर्ष 2019 में जहां हत्या के प्रयास के पांच मामले दर्ज थे, वहीं 2020 में यह दो रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के कारण मौत का एक भी मामला वर्ष 2020 में दर्ज नहीं हुआ। जबकि, 2019 में एक मामला ऐसा सामने आया था। एससी-एसटी एक्ट के तहत इस बार मामले बढ़े हैं। पिछले वर्ष जहां यह महज सात मामले थे, वहीं अब यह मामले 15 हो गए हैं। एक्साइज एक्ट के तहत इस वर्ष 106 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2019 में एक्साइज के 102 मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस के मामलों में लगातार दो वर्षों से पुलिस थाना भोरंज आगे हैं। यहां वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा 16 और वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा 17 मामले एनडीपीएस के दर्ज हुए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान क्राइम और हादसों पर नियंत्रण के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस अपराध को कम करने के लिए निरंतर मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed