फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime

मधुमेह की दवाई की जगह खा लिया जहरीला पदार्थ, वृद्ध महिला की मौत

Mon, 23 Sep 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत पड़ते पटनौण गांव की एक वृद्ध महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला मधुमेह की की मरीज थी और इसकी दवाई के स्थान पर उसने साथ रखा जहरीला पदार्थ ही खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन महिला को उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल ले आए। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लीला देवी (71) गांव व डाकघर पटनौण तहसील टौणीदेवी शाम को भोजन करने के उपरांत अपने कमरे में चली गई। महिला ने मधुमेह की दवाई के साथ ही अनाज को कीड़ों से बचाने वाली ेजहरीली दवाई रखी थी। गलती से महिला ने इस जहरीली दवाई का सेवन मधुमेह की दवाई के साथ कर लिया। तबीयत खराब होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल ले आए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed