{"_id":"5d486c858ebc3e6d1b73fcaf","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml3029511198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक से लुढ़की कार, चालक को आई मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक से लुढ़की कार, चालक को आई मामूली चोटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के साथ लगते हयोड़ के पास सड़क पर खड़े एक लावारिस पशु को बचाते एक कार ढांक से लुढ़क गई। इस घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
सोमवार को संजय कुमार निवासी ग्वारडू एक्साइज इंस्पेक्टर सुबह घर से ड्यूटी के लिए सरकाघाट जा रहे थे। इस दौरान अवाहदेवी से 500 मीटर की दूरी पर हयोड़ के पास सड़क पर खड़े लावारिस पशु को बचाने के चलते जैसे ही उन्होंने ब्रेक लगाई, लेकिन कीचड़ होने के चलते कार स्किट होकर ढांक से लुढ़क गई। कार को लुढ़कता देख स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने संजय को सड़क तक पहुंचाया। लोग उसे टैक्सी के माध्यम से मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले गए। उधर, पुलिस चौकी डगवानी प्रभारी कृष्ण चंद ने कहा कि मामला दर्ज नहीं हुआ है।