फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cretewall will be installed on 60 kanals of fertile land of farmers

Hamirpur (Himachal) News: किसानों की 60 कनाल उपजाऊ भूमि पर लगेगी क्रेटवॉल

Fri, 27 Jun 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cretewall will be installed on 60 kanals of fertile land of farmers
धमरोल पंचायत के नाल्टू मनोह नाले में लगी भूमि कटाव को रोकने के बनाई जा रही क्रिएटवॉल। स्रोत : ज
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत धमरोल पंचायत की पांच जगहों पर क्रेटवाॅल का निर्माण किया जा रहा है। इससे किसानों की भूमि कटाव से सुरक्षित होगी। कार्य का निरीक्षण खंड कनिष्ठ अभियंता अनुराधा कंवर ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सही तरीके से करने के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। धमरोल पंचायत में केंद्र वित्त पोषित वाटरशेड परियोजना के तहत विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। क्रेटवॉल का निर्माण कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन

अनुराधा कंवर ने बताया कि धमरोल पंचायत में नाल्टू मनोह नाले के किनारे चार लाख 85 हजार रुपये, मनोह नाले में चार लाख 31 हजार रुपये, जोल-कोहटा नाले के किनारे चार लाख 85 हजार रुपये से क्रेटवॉल बनाई जा रही है। जोल स्कूल नाले पर चार लाख 85 हजार रुपये और याणवीं गांव के नाले में भी चार लाख 85 हजार रुपये की लागत से क्रेटवॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बरसात के मौसम में उपजाऊ भूमि के होने वाले भूमि कटाव से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। क्षेत्र की करीब 60 कनाल भूमि का इस बार भूमि कटाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वाटरशेड परियोजना के तहत पंचायतों में अच्छे विकास कार्य हो रहे हैं। इससे गांवों में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। धमरोल पंचायत प्रधान वीना देवी, उपप्रधान विजय कुमार, पंचायत प्रतिनिधि मेहरचंद, ग्रामीण विजय शर्मा, अनुप चंद, वीना कुमारी, संजीव कुमार, किशनी देवी, जमुना देवी, यशोधा देवी ने बताया कि इससे किसानों को भूमि कटाव के बचाव से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed