{"_id":"5e39ac368ebc3ee5b802dc1d","slug":"cowshed-on-fire-hamirpur-hp-news-sml3232618166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला में गोशाला में लगी आग, भैंस और कटड़े की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला में गोशाला में लगी आग, भैंस और कटड़े की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बेला में विजय कुमार पुत्र कन्हैया लाल की गोशाला में सोमवार रात्रि करीब 11 बजे भीषण आग लगने से एक भैंस और कटड़े की जलकर मौत हो गई। विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह और उसके परिवार सदस्य सोए हुए थे। तभी उसकी भतीजी को किसी चीज के जलने की बदबू आने लगी। भतीजी ने लाइट जला कर देखा तो घर से थोड़ी दूर बनी पशुशाला में भयानक आग लगी थी। यह देखकर उसने शोर मचाया। वहां पर लोग इकट्ठे हो गए।
लेकिन, आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि मवेशियों को बाहर नहीं निकाला जा सका। इस कारण भैंस और कटड़े की जलकर मृत्यु हो गई। गांव के लोगों ने परिवार को सदमे से बाहर निकालने के लिए रात परिवार के साथ बिताई। इसी भैंस का दूध बेचकर परिवार का गुजारा चलता था। विजय कुमार ने बताया कि भैंस 8 लीटर दूध एक समय देती थी। नादौन की एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि यह घटना अति दुखद है। तहसीलदार नादौन को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही परिवार को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।