फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cowshed burnt to ashes in Langsan, buffalo and Katra burnt alive

Hamirpur (Himachal) News: लांगसां में गोशाला जलकर राख, भैंस और कटड़ा जिंदा जले

Sat, 27 Jul 2024 03:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Cowshed burnt to ashes in Langsan, buffalo and Katra burnt alive
कोट लांगसां में जलकर राख हुई पशुशाला। संवाद
चार बकरियां भी झुलसीं, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन

जरूरतमंद महिला भैंस का दूध बेचकर कर रही थी गुजर-बसर

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत ग्राम पंचायत कोट लांगसां में वीरवार रात्रि दो मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई। पशुशाला के भीतर बंधी भैंस और एक माह का कटड़ा भी इस आग की घटना में जिंदा जल गए। दूसरी तरफ बंधी चार बकरियां भी झुलस गईं। प्रमिला देवी पत्नी किशोर चंद गांव कोट लांगसां डाकघर अवाहदेवी की गोशाला में वीरवार रात को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोशाला के आसपास कोई भी घर नहीं है और वहां पर बिजली का मीटर भी नहीं है। ऐसे में आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। रात आठ बजे प्रमिला देवी अपने मवेशियों को भीतर बांधकर घर गई और उसे घटना का पता सुबह चार बजे लगा। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भैंस और उसका कटड़ा जल चुका था। दूसरी तरफ बंधी बकरियां झुलसी हुई थीं, उन्हें बचा लिया गया। यह महिला भैंस का दूध बेचकर अपना जीवन यापन कर रही थी। उनकी भैंस ही जल गई और गोशाला में रखी इमारती लकड़ी, घास और उपले आदि सब जल कर राख हो गए। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान अमृत लाल, वार्ड सदस्य नीलम और प्रवीण कुमारी मौके पर गईं और पुलिस और पटवारी को घटना के बारे में सूचना दी। अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप अवस्थी ने कहा कि आग शायद बिजली गिरने के कारण लगी हो। भोरंज के तहसीलदार बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के लिए घटना स्थल पर भेजा है। पटवारी अरुण कुमार ने कहा कि एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि, पंचायत प्रधान और सदस्यों ने कहा कि एक लाख रुपये में तो भैंस ही आती है। ऐसे में बाकी दो कमरों की छत डालने का कितना खर्च आता है यह एक आम आदमी ही बता सकता है। ऐसे में पटवारी को सही से आकलन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed