{"_id":"6241fca790111a75c0523eb0","slug":"covid-ward-ready-in-civil-hospital-bhoranj-oxygen-plant-will-soon-be-set-up-hamirpur-hp-news-sml403966149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : भोरंज में कोविड वार्ड तैयार, जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : भोरंज में कोविड वार्ड तैयार, जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में लगी ट्रूनॉट मशीन के साथ बीएमओ व अन्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज में कोविड वार्ड बनकर तैयार है। यहां जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट भी लगेगा। अस्पताल के लिए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हो गया है। कुछ ही दिनों में यह यहां पहुंचेगा। अस्पताल के नए भवन के पहले तल में कोविड वार्ड बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। यहां 32 बिस्तरों का प्रावधान किया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद कोविड वार्ड मरीजों के लिए शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 22 दिसंबर 2018 को 23 करोड़ से 100 बिस्तरों वाले भवन का शिलान्यास किया था। जून 2021 को विधायक कमलेश कुमारी के प्रयासों से इस भवन का काम युद्ध स्तर पर शुरू हुआ। एक साल में भवन का लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके प्रथम तल का कार्य पूरा हो चुका है। यहां कोविड वार्ड बनाने के लिए हॉल तैयार है। यहां ऑक्सीजन पाइप लाइन हर बिस्तर के साथ जोड़ दी है। अब महज ऑक्सीजन प्लांट लगने की देरी है।
बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट लगते ही काम पूरा हो जाएगा। भोरंज विधायक कमलेश कुमारी ने बताया की बहुत जल्द अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगेगा।
विज्ञापन
टीबी और कोरोना की होगी जांच
भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज में एमडीआर टीबी और कोरोना की जांच भी फरवरी से शुरू हो गई है। एमडीआर टीबी के मरीज के बलगम को सैंपल की जांच पहले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में होती थी। भोरंज अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन लग जाने से अब यहां ही यह सुविधा मिल रही है।
साथ ही इस मशीन में कोरोना जांच के लिए चिप बदलकर आरटीपीसीआर टेस्ट भी आसानी से हो सकेंगे। इस मशीन से अब भोरंज में ढाई हजार में होने वाला टीबी टेस्ट गरीबों के लिए निशुल्क किया जा रहा है।

भोरंज में सिविल अस्पताल का निर्माणाधीन भवन।- फोटो : Hamirpur-HP

सिविल अस्पताल भोरंज में बनकर तैयार हुआ कोविड वार्ड।- फोटो : Hamirpur-HP