{"_id":"66eab3bb0bd761d72b0c882e","slug":"court-stays-on-park-construction-work-in-ward-10-of-np-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-136202-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर के वार्ड 10 में पार्क निर्माण कार्य पर लगा कोर्ट का स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर के वार्ड 10 में पार्क निर्माण कार्य पर लगा कोर्ट का स्टे
विज्ञापन
24 सितंबर को कोर्ट में पेशी के बाद आगामी कार्रवाई होगी
वार्ड में प्रस्तावित पार्क में होने हैं विभिन्न प्रकार के विकासात्मक कार्य
नगर परिषद ने 40 लाख खर्च करने की तैयार की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 में प्रस्तावित पार्क का निर्माण कार्य कोर्ट स्टे के कारण रुक गया है। ऐसे में वार्ड के लोगों को कार्य के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से दो सप्ताह पूर्व निर्माण कार्य को लेकर प्रस्ताव तैयार करके उसे मंजूरी के लिए शहरी विकास विभाग को भेजा गया था ताकि पार्क का निर्माण कार्य पूरा करवाया जा सके। लेकिन, मंजूरी मिलने से पहले ही प्रस्तावित भूमि पर कुछेक लोगों ने स्टे लगा दिया है। लोगों ने कोर्ट से स्टे लेकर नगर परिषद से निर्माण कार्य आरंभ न करने का आग्रह किया है। वार्ड निवासियों ने अपना पक्ष रखते हुए पार्क निर्माण कार्य के लिए चयनित भूमि को अपना बताया है। ऐसे में अब पार्क निर्माण कार्य को लेकर कोर्ट की ओर से 24 सितंबर को सुनवाई रखी गई है। कार्य शुरू करने और बंद करने को लेकर कोर्ट की ओर से निर्देश जारी होंगे। वार्ड में पार्क निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद की ओर से मानचित्र और प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है। कार्य पर नगर परिषद की ओर से 40 लाख रुपये का बजट खर्च करने की योजना बनाई गई है ताकि पार्क में बच्चों, बुजुर्गों को बैठने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। अब स्टे के चलते कार्य शुरू होने से पहले से ही लटक गया है। वार्ड के लोगों को पार्क निर्माण कार्य के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में प्रस्तावित पार्क का कार्य निर्माण कार्य कोर्ट स्टे के चलते शुरू होने से पहले ही रुक गया है। 24 सितंबर को कोर्ट के आदेशों के बाद आगामी कार्रवाई शुरू होगी।