फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Counting of animals will be done till 25th February, so far 40 percent done.

Hamirpur (Himachal) News: पशुओं की 25 फरवरी तक होगी गणना, अब तक 40 फीसदी हुई

Thu, 16 Jan 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
25 फरवरी तक पशुगणना कार्य को संपन्न करने का है लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में पशुओं की गणना का कार्य जारी है। अब तक करीब चालीस फीसदी पशुओं की गणना की जा चुकी है।
पशुपालन विभाग की ओर से 25 फरवरी तक पशुगणना कार्य को संपन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला में पशुगणना में 250 से अधिक कर्मी जुटे हुए हैं। मोबाइल एप के माध्यम से पशुओं की गणना की जा रही है। पशुगणना में गाय, बैल, भैंस सहित अन्य पशुओं की गणना की जा रही है, ताकि पशुओं के सही आंकड़े विभाग के पास उपलब्ध हो सकें। हालांकि पशुगणना का कार्य अगस्त-सितंबर 2024 में शुरू किया गया था, लेकिन एप में तकनीकी दिक्कत के चलते डाटा अपलोड करने में दिक्कतें आ रही थीं। उसके बाद समस्या का समाधान किया गया और अक्तूबर-2024 से कार्य बिना किसी तकनीकी रुकावट के आरंभ हो गया।
पशुओं की गणना प्रत्येक पांच वर्ष बाद करवाई जाती है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में प्रदेशभर में 20वीं पशुगणना हुई थी। उसके बाद अब विभाग की ओर से 21वीं पशुगणना करवाई जा रही है, ताकि पशुगणना के माध्यम से पशुओं के आंकड़े का सही पता लगाया जा सके कि पांच वर्षों में कौन सी प्रजाति के पशुओं की संख्या में कमी और बढ़ौतरी हुई है।
विज्ञापन


कोट

जिले में पशुगणना कार्य जारी है। अब तक चालीस फीसदी पशुओं की गणना की गई है। 25 फरवरी तक सभी पशुओं की गणना के कार्य को समाप्त कर लिया जाएगा। पशुगणना कार्य में मोबाइल एप का प्रयोग किया जा रहा है। पशुओं की सही जानकारी उपलब्ध होने पर पशुओं के बारे में योजनाएं बनाने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजय सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed