फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Councilor agitated at lack of development work

विकास कार्य न होने पर भड़की पार्षद

Sun, 18 Apr 2021 07:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत नादौन की पार्षद ने प्रशासन और सरकार से उनके वार्ड को भरमोटी पंचायत में मिलाने की मांग की है। नगर पंचायत नादौन के वार्ड सात की पार्षद अनिता कुमारी ने कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं करवाने हैं तो वार्ड का पंचायत में विलय करवा दिया जाए। कहा कि नगर पंचायत में बार-बार आग्रह करने पर भी उनके बताए विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि नौ मार्च को नगर पंचायत की बैठक में उन्होंने वार्ड की समस्याएं रखी थीं।
विज्ञापन

परंतु आज तक उन पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में पुली का कार्य होना है परंतु अभी तक भी उसका प्रारूप नहीं बनवाया गया है। वहीं, दो गलियों का निर्माण कार्य शेष है। यहां स्थित प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से अजायब सिंह और दिनेश कुमार के घर तक गली का मार्ग जर्जर है। अनिता कुमारी ने कहा कि नौ मार्च की बैठक में शहर के सभी वार्डों में पैच वर्क कार्य करवाने का प्रस्ताव डाला गया परंतु उनके वार्ड की अनदेखी की गई। उन्होंने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मांग की है कि उनके वार्ड को साथ लगती भरमोटी पंचायत में विलय कर दिया जाए। अनिता कुमारी के पति मनोज कुमार भाजपा के मनोनीत पार्षद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed