फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Council will spend Rs 60 lakh on food for patients in the medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों के भोजन पर 60 लाख खर्च करेगी काउंसिल

Tue, 11 Feb 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर की प्रबंधन कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक में वितीय वर्ष 2025-26 के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान विजय कुमार पुरी ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बजट में कर्मचारियों के वेतन पर 12 लाख रुपये, गरीब व असहाय बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये, रोगियों के भोजन के लिए 60 लाख रुपये, कैंसर व डायलिसिस मरीजों के लिए सात लाख रुपये, गीता जयंती, शिवरात्रि, बसंत पंचमी व अन्य धार्मिक कार्यों के लिए तीन लाख रुपये, गरीब कन्याओं की शादी के लिए 6 लाख रुपये, बाढ़ और आग की घटनाओं से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए 5 लाख रुपये, जिला हमीरपुर की 20 गउशालाओं को चारा देने के लिए 15 लाख रुपये, बिजली का बिल, सीए की फीस, कूलर व चपाती मशीन आदि उपकरणों की रिपेयर के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

वहीं, भोजन भंडार, बाल भवन योग साधन कक्ष और राम दरबार भवन में रंग व रिपेयर के लिए 7 लाख रुपये, फ्रूट व स्वीट डिश के लिए पांच लाख रुपये, पहचान संस्था में पढ़ने वाले बच्चों को सालभर का राशन देने के लिए 2 लाख रुपये, आपदा राहत के लिए 5 लाख रुपये और अन्य खर्च के लिए 3 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 का 1.50 रुपये का बजट पारित किया गया है। बैठक में प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। इनमें संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा, सचिव कुलदीप कमल, ओम प्रकाश टेकड़ा, सुरेश कुमार और भगवान दास शास्त्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed