{"_id":"6935e10d39407654ec0f5fca","slug":"corporation-management-is-doing-injustice-to-transport-pensioners-ajmer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-175974-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन पेंशनरों के साथ अन्याय कर रहा निगम प्रबंधन : अजमेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन पेंशनरों के साथ अन्याय कर रहा निगम प्रबंधन : अजमेर
Mon, 08 Dec 2025 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एनजीओ भवन हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने की।
बैठक में कार्य समिति के पदाधिकारियों और सभी इकाइयों के करीब 150 पेंशनरों ने भाग लिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने सरकार व निगम प्रबंधन पर परिवहन पेंशनरों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि हर माह पेंशन 28 और 29 तारीख को दी जा रही है। यह वृद्ध पेंशनरों के साथ अन्याय है।
उन्होंने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों को अक्तूबर के वेतन के साथ तीन प्रतिशत डीए की किस्त दे दी गई है, लेकिन पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने मांग की है कि पेंशनरों को भी यह किस्त जारी की जाए। चिकित्सा बिलों की अदायगी भी तीन वर्षों से लटकी हुई है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने बताया कि 15 अक्तूबर को एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने शिमला के चौड़ा मैदान से सरकार को जगाने की शुरुआत की थी। जेसीसी के प्रतिनिधिमंडल को समय पर वार्ता के लिए बुलाया जाए। पेंशनरों के मांगपत्र पर चर्चा कर उन्हें पूरा किया जाए।
बैठक में महामंत्री रूप चंद शर्मा, संगठन मंत्री अशोक, सलाहकार बलराम पुरी अन्य पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक सरकार परिवहन पेंशनरों की सभी प्रकार की देनदारियां नहीं देती है, तब तक सभी इकाइयां अपनी-अपनी बैठक वाले दिन बस अड्डा पर गेट मीटिंग भी करेंगी।
बॉक्स
नंद लाल बने हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष
बैठक से पहले परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई का चुनाव करवाया गया। इसमें सर्वसहमति से नंद लाल को अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ, सचिव वलबीर पठानिया, अतिरिक्त सचिव वीना भाटिया, कोषाध्यक्ष राम लाल, सह कोषाध्यक्ष बलवीर पटियाल को चुना गया। वहीं, संगठन मंत्री हरनाम सिंह, मुख्य सलाहकार सुखदेव, लेखा निरीक्षक मदन लाल और प्रेस सचिव सतीष कुमार को चुना गया।