फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corporation buses will run on thirteen interstate routes from today

आज से तेरह अंतरराज्यीय रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें

Thu, 01 Jul 2021 12:07 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corporation buses will run on thirteen interstate routes from today
हमीरपुर बस अड्डे पर बस में बैठे यात्री। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो से पहली जुलाई वीरवार से 13 अंतरराज्यीय रूटों पर बसें दौड़ेंगी। निगम प्रबंधन ने इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बसों को सैनिटाइज कर पंजाब, दिल्ली और हरिद्वार के लिए भेजा जाएगा। 50 फीसदी क्षमता के साथ पहली जुलाई से यह बसें रूटों पर दौड़ेंगी। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली बसों के आवागमन की समयसारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के चलने से प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में काम कर रहे सूबे के लोगों को घर आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन कारोबार भी पटरी पर लौटेगा। निगम ने हमीरपुर से चंडीगढ़ वाया भोटा बस सुबह 4.45 पर शुरू की है। यह बस चंडीगढ़ से 12.05 बजे दोपहर को वापस होगी। वहीं, हमीरपुर से चंडीगढ़ से परवाणू बस सुबह नौ बजे हमीरपुर से रवाना होगी और शाम आठ बजे वापस आएगी। हमीरपुर से दिल्ली वाया भोटा साधारण बस शाम साढ़े छह बजे रवाना होगी और अगली रात 9.40 पर वापस होगी। हमीरपुर चंडीगढ़ वाया भोटा बस शाम 3.10 पर रवाना होगी और अगली सुबह 4.50 पर वापस होगी। हमीरपुर से लुधियाना बस 11.40 पर रवाना होगी और 6.20 पर वापस आएगी। हमीरपुर चंडीगढ़ वाया धनेटा बस सुबह 6.40 पर चलेगी और 4.25 पर वापस आएगी। हमीरपुर दिल्ली वाया भोटा (चंडीगढ़ तक) सुबह साढ़े सात बजे चलेगी और शाम तीन बजे वापस आएगी।
विज्ञापन

हमीरपुर से हरिद्वार (चंडीगढ़ तक) बस 12.40 पर रवाना होगी और 9.40 पर वापस आएगी। हमीरपुर से दिल्ली वाया धनेटा शाम 5.20 पर चलेगी और अगली रात 9.10 पर वापस आएगी। हमीरपुर से हरिद्वार बस शाम 5.10 पर चलेगी और अगले दिन छह बजे वापस आएगी। हमीरपुर से अमृतसर बस साढ़े दस सुबह रवाना होगी और आठ बजे सुबह वापस आएगी। हमीरपुर से होशियारपुर सुबह 8.25 पर रवाना होगी और ढाई बजे वापस आएगी। हमीरपुर से दिल्ली साढ़े सात बजे शाम रवाना होगी और अगले दिन 7.45 पर वापस आएगी। एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि फिलहाल 13 अंतरराज्यीय रूटों पर पहली जुलाई से बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए निगम प्रबंधन ने तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed