फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corporate sector retired employees angry with BJP government will resign from the party

भाजपा सरकार से खफा कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी पार्टी से देंगे इस्तीफा

Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corporate sector retired employees angry with BJP government will resign from the party
हमीरपुर में कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त समन्वय कमेटी की विशेष बैठक हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी ने निर्णय लिया कि प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर के साथ जितने भी सेवानिवृृत्त कर्मचारी भाजपा पार्टी के पदाधिकारी हैं, वह अपने-अपने जिला पार्टी अध्यक्ष को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। भाजपा सरकार ने साल 2007 और 2017 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में घोषणा के बावजूद इस वर्ग की पेंशन को बहाल नहीं किया है। वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों से बोल रहे हैं कि भाजपा सरकार ने सारे चुनावी वायदे पूरे कर दिए हैं, लेकिन इस वर्ग के साथ किया वादा पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सच्चाई यह है कि अगर सरकार की इच्छा शक्ति हो तो इन निगमों, बोर्डों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देना सरकार का बाएं हाथ का काम है। इन निगमों, बोर्डों के कुल 6,730 कर्मचारियों को ही यह पेंशन लगनी है। यह पेंशन उन्हीं कर्मचारियों को लगनी है जो दिसंबर 1999 तक इन निगमों, बोर्डों में रेगुलर हो गए थे। इससे सरकार के खजाने पर भी कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि इन निगमों, बोर्डों के कर्मचारियों का एंप्लायर शेयर अगर प्रति कर्मचारी का ऐवरेज 10 लाख भी लगा लिया जाए तो लगभग 673 करोड़ रुपये बनेगा और ईपीएफओ के पास भी 258 करोड़ रुपये जोकि 2015 तक था, उसका सात साल का 8.50 की दर से ब्याज लगभग 155 करोड़ रुपये बनेगा। यानी कुल 673 करोड़ और 413 करोड़ मिलाकर 1,086 करोड़ रुपये तो सरकार के पास इन कर्मचारियों का ही इकट्ठा हो जाएगा।
विज्ञापन

अगर 20,000 रुपये प्रति कर्मचारी को पेंशन लगती है तो महीने का 13 करोड़ ही खर्च आएगा। अगर सरकार तुरंत प्रभाव से पेंशन बहाल कर देती है तो लगभग 10 साल तक सरकारी खजाने से एक रुपया भी सरकार को नहीं देना पड़ेगा। बैठक में प्रदेशभर के प्रतिनिधियों में भीम सिंह चौहान, विनोद गुप्ता, सफदर हुसैन, सुशील शर्मा, राजकुमार चौहान, अब्दुल बहाव, विनोद लाला, कर्म सिंह, दीवान सैनी, केएल वर्मा राज कुमार, जगदीश सनौरिया, दलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed