{"_id":"5ebeb90b8ebc3e85b54f7aa0","slug":"corone-semple-for-red-zone-coming-every-third-people-hamirpur-hp-news-sml333032382","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेड जोन से आए प्रत्येक तीसरे व्यक्ति का लिया जाएगा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेड जोन से आए प्रत्येक तीसरे व्यक्ति का लिया जाएगा नमूना
विज्ञापन
हमीरपुर। अब जिले में रेड जोन से आए प्रत्येक तीसरे व्यक्ति का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे पूर्व रेड जोन से आए छठे व्यक्ति का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा था। वहीं, रेड जोन से आए संस्थागत संगरोध केंद्रों में रह रहे लोगों के नमूने छठे या सातवें दिन लिए जाएंगे। अगर यह नमूने निगेटिव आएंगे तो ऐसे व्यक्ति शेष क्वारंटीन अवधि कड़े गृह संगरोध में बिता सकते हैं। लेकिन, इस दौरान उन्हें पूरी तरह अलग रहना होगा। 25 अप्रैल के उपरांत 12 मई तक जिले में बाहरी राज्यों से 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे हैं और इनमें से लगभग 10 हजार लोग रेड जोन से आए हैं। गृह संगरोध में रह रहे इन व्यक्तियों की ग्रुप सैंपलिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए जिला में विशेष एक्टिव केस फांइडिंग अभियान चलाया गया है। बाहरी राज्यों से आए लगभग 4500 लोग गृह संगरोध की अवधि पूर्ण कर चुके हैं।
ऐसे सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूर्ण चिकित्सा जांच के उपरांत संगरोध अवधि पूर्ण करने संबंधी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर जिले में रेड जोन से आने वाले लोगों की समूह जांच कर नमूने लिए जा रहे हैं। अभी तक प्रत्येक छठे व्यक्ति का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है और अब प्रत्येक तीसरे व्यक्ति का नमूना लेने का लक्ष्य रखा गया है। अभी भी लगभग 7500 लोगों ने जिला में आने के लिए पंजीकरण करवाया है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से संस्थागत संगरोध केंद्रों में ही 14 दिनों तक संगरोध रहना होगा। छठे या सातवें दिन इनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिले में संस्थागत संगरोध के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं और लगभग छह हजार क्षमता के संगरोध केंद्र पंचायतों एवं विभिन्न स्थानों पर चिह्नित किए गए हैं। संस्थागत संगरोध केंद्र में नोडल अधिकारी तथा छह पंचायतों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट रखा गया है। ऐसे 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जो संबंधित उपमंडलाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे और वहां से सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में पहुंचेगी।