हमीरपुर। जिले में बुधवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन लोग आरटी-पीसीआर और एक व्यक्ति रैपिट एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर 7 की 48 वर्षीय महिला, दैण क्षेत्र के गांव पुंदड़ का 55 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं डॉ. सोनी ने बताया कि बुधवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 70 सैंपल लिए गए। जिनमें से केवल एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सैंपल टौणी देवी तहसील के समीरपुर क्षेत्र के गांव खनसन के 42 वर्षीय व्यक्ति का था। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 3241 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 190 पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण जिला की 9 ग्राम पंचायतों के 9 वार्डों के कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिलाधीश देवाश्वेता बानिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत मनसाई के वार्ड नंबर 7 गांव पंढेर में शीला देवी, बिहारी लाल, बलवीर सिंह, सुखदेव और कृष्णी देवी के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बल्ह के वार्ड नंबर 4 गांव मोहीं में सुरेश कुमार के घर से प्रकाश चंद के घर तक, ग्राम पंचायत पांडवीं के गांव झनीखरी में रमेश चंद, जगदीश चंद और सावित्री देवी का घर, ग्राम पंचायत मति टीहरा के वार्ड नंबर 2 गांव चौकी में मनोज कुमार के घर से वीरेंद्र कुमार के घर तक का क्षेत्र, सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत रंगड़ में सिर्फ रंगला राम का घर, ग्राम पंचायत पटलांदर के गांव बरोग में सुरजीत कुमार और शीला देवी का घर, भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा के वार्ड नंबर 2 गांव बस्सी हजामा में सिर्फ सर्वो देवी का घर, ग्राम पंचायत सधरियान के वार्ड नंबर 7 गांव डुंगरी में संध्या देवी का घर और ग्राम पंचायत धमरोल के वार्ड नंबर 6 गांव रोपड़ी में एकांत का पुराना घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।