फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona case

हीरानगर के 12 लोगों समेत 224 लोग पॉजिटिव

Thu, 20 Jan 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 224 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 155 और आरटीपीसीआर में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 650 सैंपल लिए गए। इनमें 155 पॉजिटिव निकले। वहीं आरटीपीसीआर में जांचे गए 218 सैंपलों में से 69 संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में हमीरपुर के वार्ड एक हीरानगर से एक दर्जन मामले, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आसोलेशन वार्ड की स्टाफ सदस्य व ओटी कर्मचारी भी शामिल हैं। जिला में कुल मामले 20349 हो गए हैं। इनमें से 1055 एक्टिव हैं, जबकि 18984 ठीक हो चुके हैं। 309 लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन

डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर घर से बाहर न निकलें। हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें और कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें। खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण आने पर तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लेना चाहिए। अपना कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो अपने प्राथमिक संपर्क में आए अन्य सभी लोगों को भी टेस्ट के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed