फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corn crop demage

तूफान से मक्की की फसल बरबाद, बिजली की गड़गड़ाहट ने डराये लोग

Sat, 31 Aug 2019 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
corn crop demage
ग्राम पंचायत नारा में तूफान के कारण मक्की की फसल को पहुंचा नुकसान - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़/हमीरपुर। ग्राम पंचायत नारा के तहत गांव ज्याणा खरूणी, नारा ज्याणा और अन्य गांवों में वीरवार रात को तूफान ने मक्की की फसल बरबाद कर दी है। किसानों की सारी मेहनत मिट्टी में मिला दी। किसानों में उत्तम चंद, मदन लाल, सुरेंद्र सिंह, रीता कुमारी, शकुंतला देवी, सलोचना देवी, लता कुमारी आदि का कहना है कि मक्की की 90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं, जिला मुख्यालय हमीरपुर में शुक्रवार सवेरे करीब पौने चार बजे बिजली की गड़गड़ाहट ने लोगों को खूब डराया। करीब पंद्रह से बीस मिनट बिजली की गड़गड़ाहट से शहरवासी सहम उठे। धमाकों को देख ऐसा लग रहा था कि मानो कहीं बादल फटा हो। जोरदार धमाकों के साथ ही बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिस्तरों में दुबके लोगों ने बाद में एक-दूसरे को फोन कर हालचाल पूछना शुरू कर दिया। वहीं, शाम तक कहीं कोई बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। गत दिवस बिझरड़ी में बिजली गिरने से पेड़ और पानी की टंकी को खासा नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed