{"_id":"5d696e038ebc3e015b678d02","slug":"corn-crop-demage-hamirpur-hp-news-sml3057468141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से मक्की की फसल बरबाद, बिजली की गड़गड़ाहट ने डराये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से मक्की की फसल बरबाद, बिजली की गड़गड़ाहट ने डराये लोग
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
ग्राम पंचायत नारा में तूफान के कारण मक्की की फसल को पहुंचा नुकसान
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
गलोड़/हमीरपुर। ग्राम पंचायत नारा के तहत गांव ज्याणा खरूणी, नारा ज्याणा और अन्य गांवों में वीरवार रात को तूफान ने मक्की की फसल बरबाद कर दी है। किसानों की सारी मेहनत मिट्टी में मिला दी। किसानों में उत्तम चंद, मदन लाल, सुरेंद्र सिंह, रीता कुमारी, शकुंतला देवी, सलोचना देवी, लता कुमारी आदि का कहना है कि मक्की की 90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं, जिला मुख्यालय हमीरपुर में शुक्रवार सवेरे करीब पौने चार बजे बिजली की गड़गड़ाहट ने लोगों को खूब डराया। करीब पंद्रह से बीस मिनट बिजली की गड़गड़ाहट से शहरवासी सहम उठे। धमाकों को देख ऐसा लग रहा था कि मानो कहीं बादल फटा हो। जोरदार धमाकों के साथ ही बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिस्तरों में दुबके लोगों ने बाद में एक-दूसरे को फोन कर हालचाल पूछना शुरू कर दिया। वहीं, शाम तक कहीं कोई बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। गत दिवस बिझरड़ी में बिजली गिरने से पेड़ और पानी की टंकी को खासा नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।