{"_id":"682f75ee97508090e5071869","slug":"cooperative-education-campaign-program-organized-in-dosarka-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156470-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का में सहकारी शिक्षा अभियान कार्यक्रम करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का में सहकारी शिक्षा अभियान कार्यक्रम करवाया
Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला और जिला सहकारी विकास संघ हमीरपुर की ओर से वीरवार को सहकारी शिक्षा अभियान का आयोजन दोसड़का में किया गया। यह कार्यक्रम सुजानपुर विकास खंड की समस्त सहकारी सभाओं की प्रबंधक समिति के सदस्यों और कर्मचारी वर्ग के लिए कार्यक्रम दोसड़का कृषि सेवा सहकारी सभा के प्रांगण में करवाया गया। कार्यक्रम 35 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिमको फैड के सहकारी शिक्षा अनुदेशक नरेश कुमार और सहकारी सभाएं सुजानपुर के निरीक्षक मनोज कुमार ने उपस्थित प्रबंधक समिति सदस्यों को अधिकार कर्तव्य व सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कर्मचारियों से फीडबैक भी ली गई व कर्मचारियों की शिकायतों का मौके पर निपटारण किया गया। इस अवसर पर विकास संघ हमीरपुर की ओर से भी दलीप कुमार सचिव भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन