{"_id":"677981ee86278cfd4a006a54","slug":"cooperation-of-teachers-and-parents-is-important-in-the-all-round-development-of-children-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-144979-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बच्चों के सर्वांगीण विकास में अध्यापकों-अभिभावकों का सहयोग अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बच्चों के सर्वांगीण विकास में अध्यापकों-अभिभावकों का सहयोग अहम
Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। काार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने मुख्यातिथि व अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों के साथ अभिभावकों का सहयोग बहुत जरूरी है। स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रत्येक बच्चे की सहभागिता होना अति आवश्यक है। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों से अवगत करवाया।
वहीं, विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अंत में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत केंद्र मुख्य शिक्षक हंसराज, सुभाष कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान