फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cook preparing food for Shraddha dies due to cooker explosion

Hamirpur (Himachal) News: श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की कुकर फटने से मौत

Wed, 18 Sep 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट के परनोह गांव का रहने वाला था व्यक्ति, भोरंज के भड़थू गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

22 लीटर के कुकर में दाल पकाने के लिए डाली थी, उठाते ही फट गया
गले और छाती पर हो गए थे गहरे घाव
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की कक्कड़ पंचायत के भड़थू गांव में श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की कुकर फटने से मौत गई है। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है। 52 वर्षीय ज्ञान चंद पुत्र कांशी राम, गांव परनोह, डाकघर चंदैस तहसील सरकाघाट, जिला मंडी से बुधवार सुबह भड़थू गांव में दीना नाथ के घर पर श्राद्ध का खाना बनाने के लिए आया था। उसने 22 लीटर के कुकर में दाल पकाने के लिए डाली थी। वह जब कुकर को उठाने लगा तो कुकर अचानक फट गया। इस घटना में उसका गला बुरी तरह से कट गया और उसकी छाती पर भी गहरे घाव हो गए। ग्रामीण घायल ज्ञान चंद को तुरंत भोरंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञान चंद की दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है और एक बेटा अविवाहित है। मृतक के भाई शेर सिंह ने बताया कि ज्ञान चंद कई सालों से रसोइये का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी भोरंज निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed