फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Controversy over construction of drains in Bharedi market, shopkeepers stopped work

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में नालियों के निर्माण पर विवाद, दुकानदारों ने रोका कार्य

Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Controversy over construction of drains in Bharedi market, shopkeepers stopped work
भरेड़ी बाजार में फुटपाथ निर्माण कार्य में लगी जेसीबी। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के प्रमुख व्यापारिक केंद्र भरेड़ी बाजार में वीरवार को पक्की नालियों और फुटपाथ के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार और दुकानदारों के बीच विवाद हुआ। दोपहर तीन बजे जैसे ही स्थानीय पटवारघर के पास सड़क के किनारे नालियों के निर्माण के लिए ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई का कार्य शुरू किया तो स्थानीय दुकानदारों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर मशीन से हो रही खुदाई का विरोध किया। इससे काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

बाजार में सड़क के तंग होने और नालियों की सही व्यवस्था न होने पर लोक निर्माण विभाग ने पक्की नालियों का निर्माण व पैदल चलने के लिए फुटपाथ के निर्माण का ठेकेदार को आवंटित किया है। इसके निर्माण पर करीब बीस लाख खर्च होंगे। नालियों की खुदाई से सड़क के किनारे पानी की सप्लाई के लिए डाले गए पाइप भी उखड़ गए हैं। इससे गुस्साए दुकानदारों में खुदाई का विरोध किया है। इस दौरान पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी ने कहा कि अगर लोक निर्माण विभाग भरेड़ी में नालियों को निर्माण करना चाहता है तो खुदाई छोटी मशीन से की जाए ताकि दुकानदारों को भी नुकसान न हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि पहले सड़क की निशानदेही की जाए और बाद में नालियों का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण भोरंज उपमंडल के भरेड़ी अनुभाग का कार्य देख रहे जाहू के कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा ने कहा कि भरेड़ी में नालियों व पैदल चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण होना है। दुकानदारों की ओर से खुदाई के कार्य को बंद करवाने की सूचना मिली है। अब विभाग 23 फरवरी को इस सड़क की निशानदेही करवाकर कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed