फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Contribution of social media is very important in 21st century: Dhumal

21वीं सदी में सोशल मीडिया का योगदान बहुत ही अहम : धूमल

Mon, 08 Dec 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 08 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Contribution of social media is very important in 21st century: Dhumal
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ भाजपा जिला सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी। पार्टी।
हमीरपुर। भाजपा जिला हमीरपुर सोशल मीडिया की नवगठित जिला कार्यकारिणी ने जिला संयोजक रजित भारतीय के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रो. धूमल ने पदाधिकारियों से कहा कि 21वीं सदी में सोशल मीडिया का योगदान बहुत ही अहम है। बशर्ते कि कार्यकर्ता इसका सदुपयोग करें। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक ले जाने व केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों व योजनाओं का बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के सह संयोजको, कार्यकारिणी सदस्यों, जिले के सभी 10 मंडलों के संयोजकों और सहसंयोजकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सोशल मीडिया टीम ने समीरपुर रेस्ट हाउस में बैठक भी की, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई। मंडल संयोजकों को मंडल कार्यकारिणी के गठन के बारे में निर्देश देते हुए जिला संयोजक रजित ने सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भाजपा की जनहितैषी नीतियों व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी गतिविधियों से जनता को अवगत कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री अजय शर्मा रिंटू, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह, भोरंज से पूर्व विधायक अनिल धीमान व प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया के सह संयोजक अनिल धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed