{"_id":"39460a7260f87e8de8b66c21b7927137","slug":"consumers-to-get-three-month-backlog-quata-of-pds-ration-in-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में मिलेगा तीन माह का बकाया राशन कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में मिलेगा तीन माह का बकाया राशन कोटा
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
सरकारी डिपुओं में पिछले तीन माह का बकाया राशन कोटा उपभोक्ताओं को फरवरी में एकसाथ मिलेगा। टेंडर में देरी होने के कारण अधिकतर उपभोक्ताओं को नवंबर माह से पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के सभी गोदामों में राशन की पूरी सप्लाई पहुंच गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं के पेंडिंग राशन का कोटा फरवरी में मिलने की उम्मीद है। हमीरपुर में कुल 1,33,562 राशनकार्ड धारक हैं।
विज्ञापन
इनमें 87,786 एपीएल, 20,607 बीपीएल, 13,366 अंत्योदय और 11,803 एनएफएसए राशनकार्ड धारक हैं। अधिकतर राशनकार्ड धारकों को नवंबर से जनवरी माह तक का पूरा राशन नहीं मिल पाया है। नवंबर में राशन के टेंडर देरी से हुए। दिसंबर में सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदामों में सारा राशन पहुंच गया, लेकिन जनवरी माह में अधिकतर डिपो होल्डरों ने पेंडिंग राशन का कोटा गोदामों से उठाया।
विज्ञापन
वहीं, जनवरी की दो दालों का कोटा भी डिपो होल्डरों ने नहीं उठाया है। इसके चलते अधिकतर डिपुओं में आधा राशन उपभोक्ताओं को मिल पाया है। साथ ही, दिसंबर माह की चीनी का कोटा भी शेष है। विभाग ने सभी डिपो होल्डरों को पेंडिंग राशन का स्टॉक गोदामों से उठाने को आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
राशन के टेंडर में देरी के चलते दिसंबर के अंत में गोदामों में राशन की पूरी सप्लाई पहुंच गई है। डिपो होल्डरों को पेंडिंग राशन का स्टॉक उठाने के आदेश दे दिए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को फरवरी माह में पेंडिंग राशन का कोटा मिल सकेगा।
- जेसी वर्मा, डीएफसी, हमीरपुर