फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Consume green vegetables carefully, health department issued alert

Hamirpur (Himachal) News: ध्यान से करें हरी सब्जियों का सेवन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 06 Aug 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
बरसात के मौसम में फैलती हैं अधिक बीमारियां
विज्ञापन


सड़ी गली सब्जियां न खाने की लोगों को दी सलाह

मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने भी जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने से लोग बीमार हो रहे हैं तथा अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को बरसात के मौसम में अलर्ट रहने को कहा है। बरसात के मौसम में गंदे पानी पीने से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में पानी उबाल कर पीएं। बाजार से अधिक पकी और गली सब्जियां न खरीदें। पकाते समय भी इसका ध्यान रखें। बाजार में खाने से गुरेज करें। बरसात के समय में बाहर का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।



कई तरह के कीटाणु आजकल इस खाने पर होते हैं। इसके लिए सब्जियों को भी पका कर खाएं। पानी भी उबाल कर पीएं और खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से धोएं। खेतों आदि में जाने से पहले चेहरे को ढक लें और आने के बाद अच्छी तरह से धोएं। कपड़ों को अधिक धूप में सुखाएं और सूखे कपड़े ही पहनें। आजकल बरसात के मौसम में डेंगू, आंखों में इंनफेक्शन, चर्म रोग, हड्डी टूटने के अधिक मामले आते हैं। ऐसे में इन सबसे बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed