{"_id":"66db14b94a0f3dca94058f59","slug":"construction-work-on-bridge-over-beas-river-begins-in-sadhoda-port-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135255-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर पुल निर्माण की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर पुल निर्माण की कवायद शुरू
विज्ञापन
पुल नादौन और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की बड़ा और सिल्ह पंचायत को जोड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन विधानसभा क्षेत्र के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित करने से क्षेत्र भर के लोगों में प्रसन्नता की लहर है। अरसे से नादौन और ज्वालामुखी के इस सीमावर्ती क्षेत्र के लोग यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। अब लोगों का यह वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है। यह पुल नादौन व ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की बड़ा और सिल्ह पंचायत को जोड़ेगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों की करीब 15 पंचायतों को इससे लाभ होगा और इन दोनों क्षेत्रों में आने जाने के लिए करीब 25 किलोमीटर की दूरी कम होगी। लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी और समय की भी काफी बचत होगी। यह डबल लेन पुल 250 मीटर स्पैन का होगा। इस पुल के लिए ठेकेदार 6 सितंबर से 12 सितंबर तक बिड डाल सकेंगे।
सरकार की ओर से तय किया गया है कि यह पुल 18 माह में बनकर तैयार करना होगा। इस पुल के निर्माण की अनुमानित लागत 25 करोड़ बताई गई है। पुल निर्माण के लिए बड़ा पंचायत के दरियाल गांव के एक ही परिवार ने पांच कनाल भूमि दान दी है। नादौन की बड़ा-फस्टे आदि पंचायतों के लोग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से यहां पुल बनाने की मांग कर रहे थे। बीते दिनों क्षेत्र के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नादौन में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके यह पुल बनाने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने यह टेंडर लगाया है। अब क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी होने जा रही है।