फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of pedestrian path which was stuck for few months starts again

Hamirpur (Himachal) News: कुछ माह से अटका पैदल पथ का निर्माण कार्य फिर शुरू

Mon, 12 Feb 2024 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Construction work of pedestrian path which was stuck for few months starts again
भोटा चौक के साथ फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए की गई खुदाई। संवाद
हमीरपुर। शहर में कुछ माह से अटका पैदल पथ का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। मुख्य सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाकर लोक निर्माण विभाग ने अब भोटा चौक से हथली पुल तक पैदल पथ के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी।पैदल पथ न होने की वजह से शहर में कई जगहों पर हादसों का अंदेशा बना रहता है। पैदल पथ के निर्माण से हादसों की संभावना भी कम होगी। कई चरणों में शहर में पैदल पथ का निर्माण किया गया है। पैदल पथ के निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती अतिक्रमण को हटाना है। विभाग ने यहां पर निशानदेही करवाकर कब्जों को हटाने के साथ कार्य शुरू कर दिया है ताकि जल्द योजना को पूरा किया जा सके। शहर में सड़क किनारे नालियों पर लोगों ने कब्जे कर लिए थे। कइयों ने दुकानों को सड़क तक बढ़ा दिया गया था। अब इन तमाम कब्जों से छुटकारा मिलने के साथ राहगीरों को पैदल चलने में सुविधा मिलेगी। पिछले साल से पैदल पथ का निर्माण शहर में जारी है। फिलहाल हथली पुल से लेकर भोटा चौक तक निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि निशानदेही की प्रक्रिया पूरा होने के बाद अतिक्रमण को हटाने के साथ पैदल पथ का निर्माण किया जा रहा है। कई चरणों में पैदल पथ का शहर में निर्माण हुआ है। अब भोटा चौक से हथली पुल तक निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed