फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of Patwarkhana stalled for two years, the building started falling into disrepair

Hamirpur (Himachal) News: दो साल से पटवारखाने का निर्माण लटका, जर्जर होने लगा भवन

Tue, 14 Jan 2025 01:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jan 2025 01:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of Patwarkhana stalled for two years, the building started falling into disrepair
ग्राम पंचायत ताल के अंतर्गत बना पटवारखाना जिसमें पड़ी बोतलें। स्रोत : संवाद
सचित्र
विज्ञापन


कमरे में शराब की खाली बोतलें और गंदगी का आलम

संवाद न्यूज एजेंसी

ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ताल के अंतर्गत ताल पटवारखाना के भवन का कार्य दो साल से अधर में लटका है। यह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है।

अधूरे कार्य होने से यह भवन आसामाजिक तत्वों का डेरा बना हुआ है। इस भवन में न तो खिड़कियां लगी हैं और न ही कमरों के अंदर फर्श पड़ा है। वहीं, कमरे के अंदर गंदगी पसरी है और शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं। यह बेसहारा पशुओं का स्थल भी बना हुआ है। भवन निर्माण के लिए दस लाख का टेंडर हुआ था। भवन का निर्माण कार्य एक ठेकेदार को दिया गया था, लेकिन ठेकेदार ने इस कार्य को पूरा नहीं किया, बल्कि अधूरा छोड़ रखा है।

ठेकेदार का आरोप है कि इस निर्माण कार्य के लिए और पैसे की जरूरत है, क्योंकि जितना पैसा दिया गया है, वह कम है, उससे नुकसान उठाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों में भी इस कार्य के पूरा न होने के कारण रोष पनप रहा है। स्थानीय निवासियों में देशराज, श्याम लाल, तिलक राज, ईश्वर दास, सुभाष चंद्र, जगन्नाथ, विजय कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार ने कहा कि इस पटवारखाना का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो यह भवन खंडहर बन जाएगा।
विज्ञापन


कोट



ताल में पटवारखाना के भवन निर्माण के लिए दस लाख का टेंडर पास हुआ था। ठेकेदार की ओर से और पैसे की मांग की जा रही है। अभी पटवाखाना में खिड़कियां, दरवाजे सहित टाइलें लगाई जानी हैं। ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुभाष कुमार मल्होत्रा, तहसीलदार हमीरपुर

ग्राम पंचायत ताल के अंतर्गत बना पटवारखाना जिसमें पड़ी बोतलें। स्रोत : संवाद

ग्राम पंचायत ताल के अंतर्गत बना पटवारखाना जिसमें पड़ी बोतलें। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed