फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of industrial area and indoor stadium started in Jahu

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में औद्योगिक क्षेत्र और इंडोर स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू

Sun, 21 May 2023 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कस्बा जाहू में औद्योगिक क्षेत्र और इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए एसडीएम संजय स्वरूप और विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को जमीन का निरीक्षण किया। जमीन का निरीक्षण करने के बाद अब औद्योगिक क्षेत्र और इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन विभाग के नाम करवा दी जाएगी। जाहू में औद्योगिक क्षेत्र के लिए करीब 80 कनाल भूमि और इंडोर स्टेडियम के लिए 10 कनाल जमीन विभाग के नाम होगी। जाहू में उद्योग स्थापित करने के लिए करीब 200 से 500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना सरकार की है। जबकि जाहू में खेल मैदान का निर्माण हो चुका है और इसके साथ लगने वाली जमीन पर इंडोर स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जाहू में औद्योगिक क्षेत्र बनने से बेरोजगार युवकों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियम बनने से खेलों को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण टीम के द्वारा राजकीय प्राथमिक जाहू के पुराने भवन को डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया गया। पुराने भवन को डिस्मेंटल करके बच्चों के लिए खेल मैदान में झूले लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज, हमीरपुर खेल विभाग अधिकारी पूर्ण कटोच, वन अधिकारी जगत राम, उद्योग विभाग जीएम संदीप कुमार, इंसपेक्टर प्रवेश कुमार, बीडीओ मंयक शर्मा, पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, उपप्रधान चमन लाल, पूर्व प्रधान चमन लाल काकू, वार्ड सदस्य जगदीश चंद और अन्य लोग उपस्थित रहे। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जाहू में औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन का निरीक्षण करके अंतिम रूप दे दिया गया। विभाग के नाम जमीन करने की प्रकिया का अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा। एसडीएम संजय स्वरूप ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र और इंडोर स्टेडियम के लिए जगह का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। अब संबंधित विभाग के नाम जमीन करने की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed