{"_id":"682a334af2c48eca4e08703c","slug":"construction-of-helipad-at-bumblu-in-barsar-completed-with-rs-110-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156075-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के बुंबलू में 1.10 करोड़ रुपये से हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के बुंबलू में 1.10 करोड़ रुपये से हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा
Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के बुंबलू में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। अब नेताओं को चुनावी रैलियों व अन्य कार्यक्रम के दौरान भोटा, शाहतलाई के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नेता हेलिकाॅप्टर से बंबलू में ही लैंड कर सकेंगे। बुंबलू में हेलीपैड के निर्माण कार्य को लेकर पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। इसके उपरांत वर्ष 2022 में हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है।
इससे पहले जब भी कोई मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते थे, तो उनका हेलिकाॅप्टर भोटा या शाहतलाई में लैंड करना पड़ता था, लेकिन अब बुंबलू में ही सुविधा मिलेगी। हेलीपैड में लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए ट्रैक निर्माण, वीआईपी व प्रतीक्षा कक्षा शौचालयों का निर्माण कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त बुंबलू में चारों तरफ से सुरक्षा दीवार भी लगाई गई है।
विज्ञापन
हेलीपैड को बाहरी लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लॉक भी कर दिया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति अंदर नहीं जा सकेगा।
कोट्
बुंबलू में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। निर्माण कार्य पर 1.10 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया। हेलीपैड के चारों ओर से सुरक्षा दीवार लगा दी गई है। इसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति के हेलीपैड में नहीं आ सकेगा।
-