फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of a canteen begins at the Sujanpur Mini Secretariat; women to get a permanent marketplace.

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय सुजानपुर में कैंटीन का निर्माण शुरू, महिलाओं को मिलेगा स्थायी बाजार

Mon, 05 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Construction of a canteen begins at the Sujanpur Mini Secretariat; women to get a permanent marketplace.
मिनी सचिवालय सुजानपुर में कैंटीन का निर्माण शुरू। संवाद
हमीरपुर। मिनी सचिवालय सुजानपुर में कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को जल्द परिसर में ही कैंटीन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए धरातल तल पर कैंटीन का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। इसके साथ ही उन्हें अपने समूहों द्वारा तैयार स्वदेशी और हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री के लिए भी स्थायी स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

कैंटीन का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से किया जा रहा है। जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की ओर से इसके लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानपुर को बजट उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में मिनी सचिवालय में छह सरकारी कार्यालय संचालित हैं। यहां रोजाना कर्मचारी और विभिन्न कार्यों से लोग पहुंचते हैं। कैंटीन की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें खाने-पीने के लिए बाजार जाना पड़ता है। निर्माण पूरा होने के बाद परिसर में ही चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध हो सकेगा।
मिनी सचिवालय परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सप्ताह में दो दिन अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाती हैं। इनमें अचार, पापड़, मसाले और अन्य स्वदेशी उत्पाद शामिल हैं।
खुले में प्रदर्शनी लगाने के कारण मौसम खराब होने पर महिलाओं को परेशानी होती है। कैंटीन बनने के बाद उन्हें उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी स्थान मिल सकेगा। यहां महिलाएं खाने-पीने के सामान के साथ पारंपरिक स्वदेशी और हस्तशिल्प उत्पाद भी बेच सकेंगी।

कोट
सुजानपुर में कैंटीन के संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे उन्हें अपना कारोबार संचालित करने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article