फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress's habit of taking development into reverse gear: Anurag Thakur

विकास को रिवर्स गियर में ले जाना कांग्रेस की आदत : अनुराग ठाकुर

Mon, 29 Apr 2024 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress's habit of taking development into reverse gear: Anurag Thakur
नादौन के बढ़ेडा में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ता को संबो​धित करते केंद्रीय मंत्री 
हमीरपुर/नादौन। कांग्रेस की विकास कार्यों को रिवर्स गियर में ले जाने की आदत है। नादौन के बढ़ेडा में पन्ना प्रमुख को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा की सरकार जाने के बाद यहां सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं। भाजपा जो विकास कार्य शुरू कर गई थी, कांग्रेस ने उसे भी रुकवाने का काम किया है। राज्य हो या देश, कांग्रेस सदैव विकास की गाड़ी को रिवर्स गियर में ले जाती है। मोदी सरकार में देश विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टॉप गियर में यात्रा करने को तैयार है। उन्होंने बिलासपुर के जुखाला में बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एम्स बिलासपुर के अधिकारियों और जिलाधिकारी से वार्तालाप कर दुर्घटना की जानकारी ली है तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ही भाजपा की गारंटी है। बढ़ेड़ा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होने से पूर्व उन्होंने रविवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगरोह बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग चाहे वह गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed