फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress will field winning candidates in the elections: Suresh

चुनाव में जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस : सुरेश

Tue, 09 Apr 2024 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
कहा, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की होगी जीत
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के 15 माह में जनता के प्रति अपना वचनबद्धता निभाई

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने जनता के प्रति अपनी वचनबद्धता को निभाया है। 15 माह के छोटे से कार्यकाल में जनहित में नीतिगत निर्णय लिए हैं।


मंगलवार को जाहू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन को लागू करने लाखों कर्मचारियों के दुख-दर्द को दूर किया है। इसलिए कांग्रेस सरकार की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से लागू की गई पुरानी पेंशन योजना को वापस लिया है, उसी तरह प्रदेश में मातृशक्ति के लिए 1500 रुपये की सम्मान सहायता राशि को भाजपा ने रोकने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दूध और प्राकृतिक खेती पर एमएसपी देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। भोरंज विधासभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इससे लोगों में कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को जीतने के लिए जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी तथा लोकसभा और विधानसभा में चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के टकौता ब्राह्मणा गांव की नीता शर्मा व शालू शर्मा प्रदेश सरकार की महिला हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed