फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress supported Roshan Lal becomes director of Bhoranj zone for the third time

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस समर्थित रोशन लाल तीसरी बार बने भोरंज जोन के निदेशक

Sun, 05 Nov 2023 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congress supported Roshan Lal becomes director of Bhoranj zone for the third time
कांग्रेस समर्थित रोशन लाल तीसरी बार बने भोरंज जोन के निदेशक।
भोरंज (हमीरपुर)। दि कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के हमीरपुर जोन-दो भोरंज के चुनाव शनिवार को आयोजित हुए। इनमें कांग्रेस समर्थित रोशन लाल शर्मा तीसरी बार निदेशक चुने गए हैं। निदेशक का चुनाव शनिवार को बस्सी में रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कौशल, चुनाव प्रबंधक विवेक कुमार की देखदेख में हुआ।
विज्ञापन


निदेशक पद पर चुनाव में भाजपा समर्थित अश्वनी कुमार और कांग्रेस समर्थित रोशन लाल शर्मा आमने-सामने थे। इसमें कुल 1029 मत पड़े। इसमें भाजपा समर्थित अश्वनी कुमार को 403 और कांग्रेस समर्थित रोशन लाल शर्मा को 622 मत पड़े और चार मत रद्द घोषित किए गए। 219 मतों के अंतर पर जाहू निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा को तीसरी बार दि कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक चुने गए। इस जीत के बाद बस्सी बाजार में विजय रैली निकाली गई। इस अवसर पर विजय बन्याल, राजीव लाल मैहर, विक्रम शर्मा, युकां अध्यक्ष राकेश गोल्डी, राजीव राणा, राजकुमार, भोरंज कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, रिंकू जरियाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed