फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress profit, bjp loss

कांग्रेस नफे में, भाजपा को हुआ नुकसान

Fri, 08 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद हमीरपुर के नतीजे इस बार चौंकाने वाले रहे। कांग्रेस को दो सीटों का नफा हुआ है वहीं भाजपा को पांच सीटों का नुकसान झेलना पड़ा। जिले के 18 जिप वार्डों में भाजपा के खाते में 8 सीटें, कांग्रेस के खाते में 6 सीटें हैं।
विज्ञापन


चार वार्डों में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। चार निर्दलीयों में से तीन प्रत्याशी भाजपा के बागी माने जा रहे हैं, जबकि एक कामरेड है। टिकट न मिलने के कारण यह तीनों अपनी ही पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में कूदे और जीत हासिल की।
विज्ञापन


इस बार कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया है। पिछले चुनावों में कांग्रेस को महज चार सीटों से ही गुजारा करना पड़ा था।

हर बार पूर्ण बहुमत के साथ जिप अध्यक्ष पर कब्जा करने वाली भाजपा के खाते में इस बार आठ ही सीटें आई हैं। पिछले चुनावों की तुलना में पांच सीटें कम हैं। 2010 के चुनावों में जिले के कुल 18 जिला परिषद वार्डों में से 13 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते थे। जबकि चार पर कांग्रेस और एक अन्य प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद चुनाव के नतीजे सामने आते ही अब अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। 18 सीटों वाले जिला परिषद में पूर्ण बहुमत के लिए 10 सीटें चाहिए। जोकि न तो कांग्रेस के पास है और न ही भाजपा। हालांकि भाजपा अध्यक्ष पद के सबसे करीब है। सर्वाधिक आठ सीटों के साथ जिला परिषद में चुनाव जीतने वाली भाजपा के पास अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए भरपूर मौका है। यहां भाजपा को दो निर्दलीयों का साथ चाहिए। जोकि मुश्किल नहीं। बीस सालों से भाजपा का ही हमीरपुर जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed