{"_id":"630fa5de569c8c5b482e2cdc","slug":"congress-made-a-strategy-in-the-meeting-for-the-assembly-elections-hamirpur-hp-news-sml4201806188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बैठक में बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बैठक में बनाई रणनीति
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संबोधित करते पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की आपात बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय हमीरपुर में हुई। इसमें जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने उपस्थित सदस्यों को अगले चार सितंबर को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से महंगाई को लेकर हल्ला बोल राष्ट्र स्तरीय रैली के आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की प्रत्येक इकाई से 30 सदस्यों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आगामी 10 अक्तूबर तक पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आह्वान किया। विधानसभा चुनाव को किस तरह मजबूती से लड़ा जाए, इस पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य तौर पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने के लिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। चुनाव प्रचार का अधिकृत तौर पर शुभारंभ प्रदेश पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में अगले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 10 सूत्री गारंटी योजनाओं का विस्तृत ब्योरा घोषित किया गया। इसमें मुख्यतया पुरानी पेंशन की बहाली, रोजगार की गारंटी, मुफ्त बिजली इत्यादि देने का आश्वासन दिया गया। इन दस मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
इस बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने संबोधित आश्वासन दिया कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। बैठक में सेवादल सदस्य ज्योति खन्ना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, एडवोकेट रोहित शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, आशीष ठाकुर, रोशन लाल शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।