फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress lost in Haryana due to failure of Himachal government: Rana

हिमाचल सरकार की नाकामी से हरियाणा में हारी कांग्रेस : राणा

Wed, 09 Oct 2024 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस हाईकमान प्रदेश के हालात पर चिंतित, प्रदेश की दुर्गति से देश में बदनामी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हमीरपुर के निजी होटल में भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विधायक आशीष शर्मा और विधायक इंदद्रत्त लखनपाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व विधायक राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने ऐसे मुहूर्त में शपथ ली है कि तब से प्रदेश में आपदा ही आ रही है। देशभर में हिमाचल कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल की दुर्गति का उदाहरण दिया जा रहा है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यह भाजपा के विकास मॉडल की जीत है। सीएम सुक्खू दिल्ली जाकर हाथ जोड़ते हैं और शिमला लौटकर केंद्र सरकार को आंखें दिखाते हैं। हिमाचल में पत्रकारों को डराकर प्रेस को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अब लोग भी यह समझ गए हैं कि नौ विधायकों ने कांग्रेस सरकार को छोड़ कर अच्छा किया है। दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान समझ गई है कि हिमाचल में कांग्रेस के हालात अब यूपी जैसे हो गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सीएम सुक्खू की भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं से दूर रहने की सलाह के सवाल पर कहा कि नौ ग्रह अब सीएम सुक्खू को ले डूबेंगे। यह सरकार अपने ही वजन से गिर जाएगी। टाॅयलेट टैक्स को लेकर खुद ही मुख्यमंत्री ने नोटिफिकेशन निकाली थी और बाद में रद्द कर दी। बड़सर के विधायक इंदद्रत्त लखनपाल ने कहा कि पानी और बिजली के बिल आना शुरू हो गए हैं। इससे जनता त्रस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का महंगाई पर कोई काबू नहीं है। बड़सर में आठ महीने से बीडीओ का पद रिक्त है और अधीक्षक ही बीडीओ की शक्तियों का इस्तेमाल कर रहा है।



सुबह उठकर बुरा करने की सोचते हैं सीएम सुक्खू : आशीष
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू सुबह उठकर अच्छा करने के बजाए यह सोचते हैं कि किसका क्या बुरा करूं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। टेंडर आवंटन में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। टेंडर को पूल किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में योग इंस्ट्रक्टर के पद को विज्ञापित किया गया है। इसमें डिप्लोमा कोर्स के दौरान गोल्ड मेडल की गैर जरूरी शर्त लगाई गई है ताकि अपने किसी चहेते को जगह दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed