फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress leaders gave a grand welcome to the Chief Minister in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

Mon, 30 Jun 2025 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 30 Jun 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders gave a grand welcome to the Chief Minister in Hamirpur
पक्का भरो में सीएम सुक्खू का स्वागत करते कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता। जनसंपर्क विभाग।
कांग्रेस नेताओं और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने रखी टैक्सी स्टैंड की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर । खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से शिमला से धर्मशाला जा रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया। जिला कांग्रेस के कई नेताओं और टैक्सी यूनियन हमीरपुर के प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने पक्का भरो चौक पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष हमीरपुर में टैक्सी स्टैंड के निर्माण की मांग रखी।
यूनियन के प्रधान ने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से मिल चुके हैं और उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को टैक्सी स्टैंड का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यूनियन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस टैक्सी स्टैंड के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों की इस मांग को सहानुभूतिपूर्वक सुना और इसके बारे में जल्द ही उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजनाथ डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, अनुसूचित जाति सैल के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश आनंद, शहरी इकाई अध्यक्ष देवीदास शहनशाह, मेडिकल कालेज अस्पताल रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोज शर्मा, युवा कांग्रेस नेता चंदन राणा, पूर्व पार्षद अनिल चौधरी, राकेश वर्मा और अन्य सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed