फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress leaders caught in legal trouble for protesting

प्रदर्शन करने पर कानूनी पेंच में फंसे कांग्रेस नेता

Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के विरोध में हुए प्रदर्शन के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रदर्शन के माध्यम से स्कूल का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन समिति भरेड़ी के प्रधान विपन कुमार चौधरी ने भोरंज पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

एसएमसी के प्रधान ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि वे स्कूल में आकर राजनीति चमकाते रहे। स्कूल में जब कक्षाएं चल रही थीं तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माहौल बिगाड़ने का काम किया है। शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने भरेड़ी स्कूल में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका तोड़ी थी। इसके विरोध में भोरंज के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भरेड़ी स्कूल में नारेबाजी की थी और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। अब एसएमसी प्रधान का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ देखकर पुलिस को बुलाना पड़ा। ऐसे माहौल को देखकर स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे सहम गए। उनका आरोप है कि कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानाचार्य के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। यदि कांग्रेस नेताओं को अपनी बात रखनी थी तो वे शालीनता के साथ अपनी बात रख सकते थे।
विज्ञापन

उधर, भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि भरेड़ी स्कूल के एसएमसी प्रधान विपन कुमार चौधरी ने स्कूल में माहौल बिगाड़ने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed