फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress is cheating again in the name of giving Rs 1500 to women: Rajendra Rana

महिलाओं को 1500 रुपये देने के नाम पर फिर ठग रही कांग्रेस : राजेंद्र राणा

Tue, 28 May 2024 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Congress is cheating again in the name of giving Rs 1500 to women: Rajendra Rana
भाजपा सुजानपुर प्रत्याशी राजेंद्र रणा की पत्नी अनिता राणा महिलाओं के साथ चुनाव प्रचार के दौरान।
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने सोमवार को विभिन्न पंचातयों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। राजेंद्र राणा की धर्मपत्नी अनिता राणा भी महिलाओं के टोलियों के साथ गांवों में प्रचार कर रही हैं। राजेंद्र राणा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर खूब निशाना साधा।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के विकास और यहां की जनता के हितों की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2022 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को झूठे वायदे करके ठगा था, उसी तरह अब इस चुनाव में फिर महिलाओं को ठगने के लिए 1500-1500 रुपये देने के नाम पर फॉर्म भरवा रही है। मगर काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा सामने आ चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुजानपुर को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का सपना और लक्ष्य लेकर वह राजनीति में आए हैं और जिस तरह हर वर्ग के लोग अपना अटूट समर्थन उन्हें दे रहे हैं और इस चुनाव प्रचार में उनके साथ कदमताल कर रहे हैं, उससे उनका यह सपना और लक्ष्य हासिल होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार ही विकास को नए आयाम दे सकती है। इसलिए लोग 1 जून को केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा का मुख्यमंत्री बनने के लिए अपना वोट करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed