फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress has a habit of blaming EVMs for its defeat: Agnihotri

कांग्रेस को हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की आदत : अग्निहोत्री

Thu, 07 May 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि जब कांग्रेस जीतती है, तो ईवीएम सही होती है और हारने पर वही ईवीएम खराब बताई जाती है।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की आदत हो गई है।
उन्होंने यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ईवीएम संबंधी बयान पर दी। अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में कांग्रेस को केवल 15 प्रतिशत मत मिले थे, जो पहली बार हुआ।
विज्ञापन

इस आधार पर मुख्यमंत्री ने ईवीएम पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी, जबकि केंद्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में मनमोहन सिंह की सरकार थी। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आखिर किस पर संदेह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed