{"_id":"668a8a4fed76c3457a01c2fd","slug":"congress-government-issued-challans-to-one-thousand-shopkeepers-and-traders-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131111-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार ने एक हजार दुकानदारों और व्यापारियों के काटे चालान : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार ने एक हजार दुकानदारों और व्यापारियों के काटे चालान : अनुराग
विज्ञापन
कहा, प्रदेश में जनहित नहीं, मित्र हित कांग्रेस सरकार के लिए सर्वोपरि
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में रोपा (वणी), पांडवीं, ताल, बाड़ी फरनोल व हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 10 में जनसभा और जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि 18 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता, अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता के बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है। जहां जनहित नहीं, मित्र हित सर्वोपरि है। सरकारी मशीनरी का जितना दुरुपयोग इस सरकार में हुआ, हिमाचल ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हिमाचल के मित्रों की सुक्खू सरकार दो उपचुनाव में अपनी पराजय को देखते हुए अराजकता पर उतर गई। कांग्रेस की सरकार में गरीब पैसे-पैसे को तरस रहे हैं पर यह मित्रों की सरकार उनकी भलाई करने के बजाय अपने मित्रों के करोड़ों के कर्ज माफ करने में लगी है। केसीसी बैंक सिर्फ मित्रों के लिए काम करने के लिए लगा दिया गया है। कांग्रेस ने मित्रों को लाभ पहुंचाने के अलावा पिछले 18 महीने में कुछ नहीं किया। यह पहला चुनाव है जहां कोई सरकार बिना उपलब्धि के जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है। कांग्रेस सरकार तीनों विधानसभा जहां उपचुनाव होने हैं वहां व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों को डराने और धमकाने का काम कर रही है। पिछले सात दिन में इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में 1000 से ज्यादा छोटे दुकानदारों और व्यापारियों का चालान काटा जाना यह दिखाता है कि कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों के खिलाफ अराजकता का मोर्चा खोल दिया है। मोदी सरकार ने तीन बार पेट्रोल और डीजल का दाम कम किया लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के 6 महीनों में ही दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। कांग्रेस की 18 महीनों की सरकार ने न ही प्रदेश के लिए और न ही हमीरपुर के लिए कुछ किया। प्रदेश पर 25000 करोड़ का कर्ज बढ़ा दिया है।