{"_id":"65f82152b959e5a9160557ab","slug":"congress-government-accused-of-violating-the-code-of-conduct-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123869-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस सरकार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस सरकार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र, मामले में कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर ने कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। इस सिलसिले में शिकायत पत्र एसडीएम और सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा को उनके कार्यालय में सौंपा है।
सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अभी भी लोगों से विशेष रूप से महिलाओं से 1,500 रुपये की सम्मान राशि वाले फार्म भरवा रहे हैं जबकि उन फॉर्म के ऊपर प्रदेश मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो प्रकाशित है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है और ऐसे में इस तरह का कार्य करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। सहायक निर्वाचन अधिकारी इस तरह का कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें और भविष्य में जब तक चुनाव आचार संहिता लगी हुई है, इस तरह का कहीं भी कोई भी कार्य न हो। उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि शिकायत पत्र मिला है, जिस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।