Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress and Pakistan speak the same language: Anurag

कांग्रेस और पाकिस्तान के बोल एक जैसे : अनुराग

Wed, 07 May 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान काफी संख्या में लोग पहुंचे। अनुराग सिंह ठाकुर ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल बोल रहे हैं। यह भाषा पाकिस्तान की है, लेकिन नेता कांग्रेस के हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है जब कांग्रेस के बोल और पाकिस्तान के बोल एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री कहते हैं, धर्म नहीं पूछा होगा, लड़ाई नहीं करनी चाहिए, सर्जिकल स्ट्राइक फर्जी है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान सवाल उठाता है कि पाकिस्तान के बोल ओर कांग्रेस के बोल एक जैसे कैसे हैं।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें लोग

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को 200 से अधिक जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल पर लोगों से आह्वान किया है कि इसमें शामिल हों। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाए तो जनता जितनी जागरूक हो, वह बेहतर है। पूर्व में भी ऐसे प्रयास होते रहे हैं। कोविड समय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को जागरूक करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed