फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress aggitation on hording issue

विधायक का होर्डिंग फाड़ने पर भड़के कांग्रेसी, सुजानपुर में प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
congress aggitation on hording issue
होर्डिंग फाड़ने के विरोध में सुजानपुर में प्रदर्शन करते विधायक और कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में विधायक राजेंद्र राणा के होर्डिंग्स फाड़ देने से बवाल मच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को चिल्ड्रन पार्क में इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा के अगर होर्डिंग्स फाड़ने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई न की गई तो और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, विधायक ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि सुजानपुर में चल रहे राष्ट्रीय होली मेले को लेकर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने शुभ कामनाओं को लेकर होर्डिंग्स स्थापित किया था। लेकिन, होली मेले के शुभारंभ के दो घंटे पूर्व मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आने से पहले ही इस होर्डिंग को फाड़ दिया गया। जिसको लेकर विधायक राजेंद्र राणा ने प्रशासन और पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की। इस मुद्दे पर ही रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक राणा के साथ चिल्ड्रन पार्क में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रदर्शन करते हुए बाजार में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर अभिषेक राणा, जिला परिषद सदस्य गौरां देवी, बीडीसी उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल, डॉ अशोक, सीमा, सरोज, पार्षद अनीता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। उधर, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक मेहरा का कहना है कि होर्डिंग स्थापित करने के लिए स्वीकृति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed