फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Conductor suspended on charges of molesting female passenger

Hamirpur (Himachal) News: महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप पर परिचालक निलंबित

Sun, 28 Jul 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर निवासी महिला ने ईमेल से एचआरटीसी प्रबंधन को की थी शिकायत
विज्ञापन

हमीरपुर दिल्ली सेमी डीलक्स रूट पर सामने आया था मामला, जांच के बाद कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हमीरपुर डिपो के एक परिचालक को महिला यात्री से छेड़छाड़ करने के आरोप पर निलंबित किया गया है। परिचालक ने हमीरपुर से दिल्ली रूट पर जा रही सेमी डीलक्स बस में चार दिन पहले ड्यूटी के दौरान एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की। इस पर महिला ने परिवहन निगम के पास ईमेल के माध्यम से शिकायत की थी। महिला की शिकायत के आधार पर परिवहन निगम ने परिचालक को निलंबित कर दिया है। परिचालक पूर्व सैनिक कोटे से परिवहन निगम में भर्ती हुआ है। परिवहन निगम की जांच में संबंधित परिचालक दोषी पाया गया है। ऐसे में उसे तुरंत निलंबित कर दिया है।
हमीरपुर निवासी महिला यात्री तीन दिन पहले हमीरपुर से दिल्ली जा रही थी। महिला हमीरपुर बस अड्डा से शाम 6:30 बजे चलने वाली हमीरपुर से दिल्ली रूट की सेमी डीलक्स बस में आगे जाकर कैबिन से पीछे वाली सीट पर बैठ गई। जबकि, साथ वाली सीट खाली थी। जब वह सफर के दौरान सो रही थी तो बस के कंडक्टर ने उन्हें अकेली देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसकी नींद खुली तो उसने परिचालक का विरोध किया। इसके बाद वह वहां से उठकर आगे कैबिन में चला गया। बाद में महिला ने संबंधित कंडक्टर के खिलाफ ई-मेल के माध्यम से निगम के आलाधिकारियों से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद निगम प्रबंधन ने संबंधित कंडक्टर के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी थी।
विज्ञापन



कोट
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि परिचालक महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। विभागीय जांच में परिचालक दोषी पाया गया है। हमीरपुर से दिल्ली रूट की सेमी डीलक्स बस में महिला यात्री ने तीन दिन पहले छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इसके चलते यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed